
मुंबई. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लय बरकरार रखी है। हालांकि मुंबई यह मैच हार गई, लेकिन उनके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपनी 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
क्विंटन डी कॉक ने इस मैच में बतौर विकेटकीपर अपना 25वां 50+ स्कोर बनाया। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज एमएस धोनी (24) को पीछे छोड़ दिया है। अब विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में वह केवल केएल राहुल (31) से पीछे हैं।
डी कॉक ने अपनी नाबाद 112 रनों की पारी के साथ एक और क्लब में एंट्री की है। वह मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोरर बन गए हैं।
सनथ जयसूर्या: 114* रन (बनाम चेन्नई, 2008)
क्विंटन डी कॉक: 112* रन (बनाम पंजाब, 2026)
रोहित शर्मा: 109* रन (बनाम कोलकाता, 2012)
यह डी कॉक के टी-20 करियर का 9वां शतक था। सबसे ज्यादा टी-20 शतकों की सूची में अब वह क्रिस गेल (22), बाबर आजम (11) और डेविड वॉर्नर (10) जैसे दिग्गजों के बेहद करीब पहुंच गए हैं। साथ ही, वह आईपीएल की तीन अलग-अलग टीमों (DD, LSG, MI) के लिए शतक जड़ने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
मैच का सबसे टर्निंग पॉइंट 18वें ओवर में आया, जब मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या आउट हुए। मार्को यानसन की गेंद पर हार्दिक ने बड़ा शॉट लगाया, लेकिन लॉन्ग-ऑन पर श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री के पास डाइव लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। संतुलन बिगड़ने पर उन्होंने गेंद हवा में उछाली जिसे जेवियर बार्टलेट ने लपक कर हार्दिक की पारी का अंत किया।
Leave A Reviews