
नई दिल्ली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार रात सांसें रोक देने वाला मुकाबला खेला गया. आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मात्र 1 रन से हरा दिया. 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव के रनआउट होते ही गुजरात ने अपनी जीत का जश्न मनाया.
गुजरात टाइटंस की सबसे छोटी जीत
रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की यह आईपीएल इतिहास की सबसे छोटी जीत (1 रन) है. इससे पहले टीम की सबसे करीबी जीत 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ (6 रन) थी.
GT का स्कोर: 210/4 (शुभमन गिल 70, जोस बटलर 52, वॉशिंगटन सुंदर 55)
DC का स्कोर: 209/8 (केएल राहुल 92, डेविड मिलर 41*)
डेविड मिलर का 106 मीटर लंबा सिक्स
दिल्ली की ओर से डेविड मिलर ने अंत तक संघर्ष किया. उन्होंने पारी के 20वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर 106 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ा, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया. मिलर ने आखिरी ओवरों में मैच का पासा पलटने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंतिम गेंद पर 2 रन की जरूरत होने पर वे गेंद को कनेक्ट नहीं कर सके और दूसरे छोर पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए.
जोस बटलर: टी-20 में 600 छक्के पूरे करने वाले पहले अंग्रेज
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने अपनी 52 रनों की पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे किए. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
Leave A Reviews