
ईरान। मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। Iran के बुशहर में शनिवार को न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हमला हुआ, जिसमें एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिससे यह घटना हुई।
इसी बीच Israel ने ईरान के दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत के महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर एयर स्ट्राइक की है। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में कई विस्फोट हुए और घटनास्थल से धुआं उठता देखा गया। इजराइल के सुरक्षा सूत्रों ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। हमले में तीन कंपनियों को निशाना बनाया गया और कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।
तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने United States के दो लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और एक A-10 अटैक एयरक्राफ्ट शामिल बताया गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे F-15E विमान बताया जा रहा है।
इस मामले पर Donald Trump ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना का दोनों देशों के बीच जारी बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा, “हम युद्ध में हैं।”
वहीं ईरान ने गिराए गए अमेरिकी विमान के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान (करीब 55 लाख रुपए) का इनाम घोषित किया है। सरकारी मीडिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे पायलट को जिंदा पकड़कर अधिकारियों को सौंपें।
लगातार हो रहे हमलों और दावों के बीच मध्य पूर्व में हालात और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं, जिससे वैश्विक चिंता बढ़ गई है।
Leave A Reviews