Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जेफरी एपस्टीन मामले में नया मोड़, बैंक ऑफ अमेरिका ने 7.25 करोड़ डॉलर का समझौता किया, 60–75 पीड़ितों को मुआवजा

अमेरिका. दुनिया भर में कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के यौन शोषण मामले में नया मोड़ आया है। बैंक ऑफ अमेरिका और पीड़ित महिलाओं के वकीलों के बीच 7.25 करोड़ डॉलर (करीब 600 करोड़ रुपये) का समझौता हुआ है, जिससे 60 से 75 महिलाओं को मुआवजा मिल सकता है।

अमेरिकी जिला जज जेड एस. रैकॉफ ने इस समझौते को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है और अंतिम सुनवाई 27 अगस्त को होगी। जज ने कहा कि सभी पीड़ितों तक फंड की जानकारी पहुंचनी चाहिए, ताकि कोई भी न्याय से वंचित न रहे।

पीड़ितों के वकीलों ने आरोप लगाया कि बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन के संदिग्ध लेनदेन को नजरअंदाज किया, जबकि वह 2008 से 2019 के बीच लड़कियों और महिलाओं का शोषण कर रहा था। हालांकि बैंक ने इस मामले में कहा कि उसने किसी भी तरह के अपराध में मदद नहीं की, लेकिन समझौते से पीड़ितों को राहत मिलेगी।

जेफरी एपस्टीन को जुलाई 2019 में अवैध देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क जेल में उनकी मौत हो गई, जिसे आत्महत्या बताया गया। इसके बाद से मामले में लगातार नए खुलासे और दस्तावेज सामने आ रहे हैं, जिनसे दुनियाभर के कई बड़े नेताओं और अरबपतियों की नींद उड़ी हुई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News