
ईरान ने पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में एयरस्ट्राइक कर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 7 इराकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों और इराक के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह हमला बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। एयरस्ट्राइक में एक सैन्य चिकित्सा केंद्र और पास स्थित इंजीनियरिंग यूनिट को निशाना बनाया गया, जो इराक के शिया ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ से जुड़ा बताया जा रहा है।
हमले के बाद अनबार प्रांत में राहत और बचाव कार्य जारी है, जहां टीमें मलबे में फंसे घायलों की तलाश कर रही हैं।
इराक के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का गंभीर उल्लंघन बताया है। मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल कर्मियों पर हमला करना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह मानवीय मूल्यों के खिलाफ है।
साथ ही इराक ने इस कार्रवाई को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कदम करार देते हुए कहा है कि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इराक अपने कानूनी अधिकारों के तहत जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
Leave A Reviews