Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इस्लामाबाद में हुए धमाके के बाद 8 श्रीलंकाई खिलाड़ी स्वदेश लौटे, दूसरा वनडे हुआ रद्द

इस्लामाबाद, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रद्द हो गया है। इसकी वजह राजधानी इस्लामाबाद में हुआ धमाका है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। बम धमाके के बाद श्रीलंकाई टीम दहशत में है। श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं की वजह से गुरुवार को स्वेदश लौटने का फैसला किया। गुरुवार को रावलपिंडी में होने वाला सीरीज का दूसरा वनडे रद्द कर दिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, "खिलाड़ियों ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद की नजदीकी को देखते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और वापस लौटने की इच्छा व्यक्त की। स्वदेश लौटने वाले खिलाड़ियों की जगह दूसरे खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजा जाएगा, ताकि सीरीज के बाकी मैच खेले जा सकें।"

श्रीलंका क्रिकेट टीम को इस्लामाबाद में हुए हमले ने 2009 की आतंकी घटना की याद दिला दी है। 2009 में लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के बाहर श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकवादियों ने हमला किया था। उस हमले में कप्तान महेला जयवर्धने, अजंथा मेंडिस और चमिंडा वास जैसे कई खिलाड़ी घायल हुए थे, जबकि कई पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। उस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट तबाह हो गया था। अगले 10 साल तक किसी भी विदेशी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। पाकिस्तान अपने मैच यूएई में खेलता था। 2019 में श्रीलंका ने ही पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर विदेशी टीमों का रास्ता एक बार फिर खोला था। लेकिन, ताजा हमले ने एक बार फिर से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आयोजन पर सवाल उठा दिए हैं।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही 3 वनडे मैचों की सीरीज के बाद त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली जानी है। टी20 सीरीज में श्रीलंका और पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम जिम्बाब्वे है। इस्लामाबाद हमले के बाद त्रिकोणीय टी20 सीरीज के रद्द होने का खतरा बढ़ गया है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News