Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धोनी को मांसपेशियों में खिंचाव, 2 हफ्ते के लिए IPL से बाहर रह सकते हैं

चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैंप से एक निराश करने वाली खबर आई है. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं. CSK ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि धोनी फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं.

इन 3 बड़े मुकाबलों में नहीं दिखेंगे माही
यदि धोनी 14 दिनों तक मैदान से दूर रहते हैं, तो वह सीजन के शुरुआती तीन महत्वपूर्ण मैच मिस करेंगे:

30 मार्च: बनाम राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी)

3 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई - होम ग्राउंड)

5 अप्रैल: बनाम रॉयल Challengers बेंगलुरु (बेंगलुरु)

प्रशंसकों को विशेष रूप से RCB vs CSK मैच का इंतजार था, जहां धोनी और कोहली का आमना-सामना होना था, लेकिन अब इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि वह 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं.

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड
44 साल की उम्र में भी धोनी IPL 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में जब ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हुए थे, तब धोनी ने कप्तानी संभाली थी और 4 में से 3 मैच जिताए थे. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 278 मैच खेलने वाले धोनी ने अब तक 5439 रन बनाए हैं और उनकी विकेटकीपिंग (154 कैच, 47 स्टंपिंग) आज भी युवाओं के लिए एक मिसाल है.

Share:

Leave A Reviews

Related News