Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जब ननकाना साहिब की यात्रा सुगम बनाने के लिए दलेर मेहंदी ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकप्रिय अकाउंट 'मोदी स्टोरी' ने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया है।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकप्रिय अकाउंट 'मोदी स्टोरी' ने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया है।

'मोदी स्टोरी' नाम के अकाउंट पर शेयर वीडियो में दलेर मेहंदी बता रहे हैं कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने ननकाना साहिब की यात्रा आसान बनाकर सिखों को बड़ी सौगात दी है।

पंजाबी सिंगर ने कहा कि इतने सालों से ननकाना साहिब जी के दर्शन के लिए लोग जाते हैं। पहले लोगों को लाइनों में लगना पड़ता था, अर्जी देनी होती थी, उनकी चेकिंग की जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कॉरिडोर को खोलकर पूरा माहौल ही बदल दिया है। उन्होंने ननकाना साहिब में मत्था टेकने की प्रक्रिया इतनी आसान कर दी है कि जैसे आप दिल्ली में किसी जगह जा रहे हों और केवल बस पकड़ें और चल पड़ें। सब कुछ बहुत आसान हो गया है। लोगों के मन में पाकिस्तान के नाम का जो डर था, वो अब बिल्कुल खत्म हो गया है। इसको लेकर लोगों में, खासकर सिखों में, खुशी की लहर है।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों में इस बात की खुशी है कि पहले ननकाना साहिब के दर्शन, जो उनके लिए दूर की कौड़ी हुआ करते थे, अब वो मात्र कुछ दूरी का ही रास्ता बन गया है। अब लोगों को न अर्जी देनी है, न लाइनों में लगना है और न ही चेकिंग के चक्कर में पड़ना है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बहुत बड़ा काम किया है, इसके लिए उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।

बता दें कि ननकाना साहिब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक पवित्र शहर है, जो सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्मस्थान है। यह शहर लाहौर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 80-91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इससे पहले 22 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए 1,822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कार्यालय से ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ विदा किया गया। गुरुधामों के दर्शन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला।

एसजीपीसी के अनुसार, पाकिस्तान जाने के लिए कुल 1,828 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे। इनमें से पाकिस्तान दूतावास ने 1,822 श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया, जबकि छह लोगों के आवेदन रद्द कर दिए गए। जत्थे की अगुवाई एसजीपीसी सदस्य बीबी परमिंदर कौर पार्टी लीडर के रूप में कर रही हैं। उनके साथ कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह खालसा, सदस्य गुरनाम सिंह जस्सल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला और जनरल प्रबंधक लखबीर सिंह चीफ-85 भी पाकिस्तान गए हैं।

--आईएएनएस

एमएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-24 17:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News