Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कटनी में सियार का हमला: एक ही परिवार के तीन सदस्य और भैंस घायल

कटनी जिले के कनकी गांव में सोमवार सुबह एक सियार ने अचानक घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं सियार ने घर में बंधी भैंस को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई है।

यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब मनीराम पटेल (38) अपने परिवार के साथ घर की बाड़ी में मवेशियों को चारा डाल रहे थे। इसी दौरान एक सियार जंगल से आकर बाड़ी के रास्ते घर के आंगन में घुस आया। सियार ने सबसे पहले मनीराम पटेल पर हमला किया। मनीराम को बचाने दौड़ीं सोमवती (36) और महिमा बाई (60) को भी सियार ने काटकर बुरी तरह घायल कर दिया।

घायलों को बचाने के बाद सियार ने घर में बंधी भैंस पर भी हमला किया और उसे घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे सियार वहां से भाग निकला।

आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को रीठी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव में भारी दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया है। उनका कहना है कि जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सियार को पकड़ने की मांग की है।

वन विभाग अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News