Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में छह विकासखंडों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दो दिवसीय खेल महोत्सव में 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा

चिचोली. सांदीपनि विद्यालय, नसीराबाद में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता एवं खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में जिले के छह विकासखंडों घोड़ाडोंगरी, आठनेर, शाहपुर, भीमपुर, चिचोली सहित अन्य विकासखंडों के 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य दीपक महाले द्वारा किया गया. दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विजेता टीम को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

आयोजन को सफल बनाने में शरद सोनी, निर्मला अतुलकर, विजया गहलोत, पप्पू काकोड़िया, दिलीप लोखंडे, सुनील सोनी खाड़े, श्रीमती कोमल मालवीय एवं प्राची डांगी सहित खेल शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सहयोग रहा.
समाचार को अधिक संक्षिप्त बनाएं

Date & Time : 2026-09-20 06:36:11

Share:

Leave A Reviews

Related News