
मैहर। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरी कलां, जनशिक्षा केन्द्र मिरगौती जिला मैहर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत" राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सेवा और समर्पण के 25 वर्ष - जन सेवा से देश सेवा की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत दिनांक 21 सितंबर 2025 को विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्रों को देशभक्ति, स्वच्छता और सेवा भाव का संकल्प दिलाया गया। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से बच्चों में राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत हो रही है।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reviews