Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर: अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई


नरसिंहपुर। आयुक्त आबकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 4 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं संभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान जिले की 5 मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इनमें से 2 मदिरा दुकानों से मदिरा के नमूने लिए गए, जिन्हें रासायनिक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 3 न्यायालयीन प्रकरण भी कायम किए गए।

संयुक्त दल द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई तथा वाहनों की जांच भी की गई। आबकारी विभाग द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई जारी है।

Date & Time : 2026-11-05 13:48:13

Share:

Leave A Reviews

Related News