
नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आगजनी एवं अन्य संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से अवैध रूप से पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण और विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के थाना स्टेशनगंज, गोटेगांव, ठेमी एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 7 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 71,508 है

थानावार कार्यवाही का विवरण:
थाना स्टेशनगंज: आरोपी ज्ञानी प्रसाद साहू, निवासी ग्राम बहोरीपार के कब्जे से 2 पैकेट पटाखे, 6 पैकेट बुलेट बम, 2 पैकेट सुतली बम, 5 पैकेट चिटचिट, 3 पैकेट टिकली एवं 3 पैकेट बारूद माचिस जप्त। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 10,000।
थाना गोटेगांव: आरोपी हरेन्द्र कुमार गोलंदाज एवं भूपत सिंह गोलंदाज, निवासी ग्राम सालीवाड़ा के कब्जे से बड़ी मात्रा में सुतली बम, खुले बम, बारूद पाउडर, सुतली एवं पटाखा निर्माण में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जप्त। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 20,000।
थाना ठेमी:
• आरोपी संदीप लोधी, निवासी घाट पिंडरई की किराना दुकान से शॉर्ट बम, साउंड बम, ताज पटाखे, शक्तिमान बम, छोटा भीम बम एवं अनारदाना के पैकेट जप्त । कीमत 4,338।
• आरोपी गुलाब विश्वकर्मा, निवासी ग्राम धमना के कब्जे से रस्सी बम, अनार बम, फुलझड़ी, चकरी, रॉकेट एवं अन्य पटाखे जप्त । कीमत 6,870।
• आरोपी अरविंद सोनी, निवासी ग्राम धमना के कब्जे से अनारदाना, रस्सी बम, 12 शॉट बम, चकरी एवं बारूद वाले पैकेट जप्त । कीमत 5,300।

थाना कोतवाली: आरोपी विमलचंद जैन, निवासी मुशरान वार्ड, नरसिंहपुर के घर पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित पटाखे जप्त। जप्त सामग्री में कलर कोटी अनार, अशोक अनार, माचिस बम, रस्सी बम, 100 लड़ी पटाखे, 12 शॉर्ट पैकेट एवं 100 शॉर्ट पटाखा पेटी सहित अन्य पटाखे शामिल। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 25,000।
वैधानिक कार्यवाही: उक्त सभी प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं 5, 9 (बी) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि पटाखों का क्रय-विक्रय एवं भंडारण निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही करें। किसी भी स्थान पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण अथवा विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave A Reviews