जयपुर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की आवाज' कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने झारखंड और तेलंगाना में छात्रों की स्थिति को लेकर कांग्रेस को घेरा।
![]()
जयपुर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की आवाज' कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने झारखंड और तेलंगाना में छात्रों की स्थिति को लेकर कांग्रेस को घेरा।
रोहन गुप्ता ने कहा, "झारखंड के बाद अब तेलंगाना में भी छात्रों की अनदेखी का सच सामने है। कांग्रेस बताए आखिर कब तक ‘छात्रों की गूंज’ जैसे कार्यक्रमों को छात्रों के हित के बजाय अपनी राजनीतिक एजेंडेबाजी का हथियार बनाती रहेगी? अगर कांग्रेस को वाकई छात्रों की चिंता होती, तो जिन राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां छात्रों की आवाज सुनकर उनके लिए कुछ ठोस करती।"
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर 45 दिन से 25 दिन करने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष ने खाड़ी युद्ध के दौरान सुनामी और डर का माहौल बनने की बात कही थी, जो पूरी तरह गलत साबित हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों को जानती है। यह वह सरकार है जितना भी हो सके जनता को परेशानी होने वाला कोई काम नहीं करेगी। 45 दिन से पहले ही सरकार ने बुकिंग की समय सीमा 25 दिन कर दी है। यह आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर है।
गुप्ता ने कहा, "हम किसी पर डिपेंड नहीं है। अभी भी खाड़ी युद्ध की जो परिस्थिति वह नॉर्मल नहीं हुई और फिर भी उस परिस्थिति में अगर इस प्रकार का कदम लिया जाता है, वह इस बात का सबूत है कि सरकार ने किस तरीके से इतनी बड़ी वैश्विक संकट को अच्छी तरीके से हैंडल किया जिससे देश की जनता पर उसका असर ना पड़े।"
राजस्थान में होने वाले नगर निकाय चुनावों पर रोहन गुप्ता ने कहा कि जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री भजनलाल जयपुर से ही हैं तो कल उनका रोड शो भी है। यहां के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह मैं देख रहा हूं। कांग्रेस ने तो कहीं बीच में ही गेम छोड़ दिया है, मैदान छोड़कर चले गए हैं। जनता की हमसे अपेक्षा है, भाजपा से अपेक्षा है, वह अपेक्षा को हम पूरा करेंगे। हर जगह पर, हर निकाय में कमल खिलने वाला है और जो नकारात्मक प्रचार कांग्रेस ने किया उसकी पोल 14 तारीख को खुलेगी।"
--आईएएनएस
पीआईएम/पीएम
Leave A Reviews