Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कार्डियक सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी को देख बोले राजकुमार हिरानी, 'हर तस्वीर में जादू है'

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर कार्डियक सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी एग्जीबिशन में फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। हिरानी, जिन्होंने अपने जीवन में कई सफल और हिट फिल्मों का निर्देशन किया है, डॉ. रमाकांत पांडा की एग्जीबिशन में दूसरी बार आए।

मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर कार्डियक सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी एग्जीबिशन में फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। हिरानी, जिन्होंने अपने जीवन में कई सफल और हिट फिल्मों का निर्देशन किया है, डॉ. रमाकांत पांडा की एग्जीबिशन में दूसरी बार आए।

एग्जीबिशन से बाहर आने के बाद राजकुमार हिरानी ने आईएएनएस से बात की और कहा, ''मैं डॉ. रमाकांत पांडा की वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी एग्जीबिशन में दूसरी बार आ रहा हूं। मैं पिछले साल भी आया था और जब भी मैं यहां आता हूं, तो मुझे यह बेहद कलात्मक और जादुई लगता है।''

उन्होंने कहा, ''यह प्रोफेशनल काम के लिए एकदम सही है। एग्जीबिशन सच में कमाल और खूबसूरत है। यहां हर तस्वीर में कुछ न कुछ जादू है और हर तस्वीर खींचना एक खास अनुभव की तरह लगता है। यह अनुभव साधारण नहीं है, बल्कि अनोखा और मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।''

राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के सबसे सफल और लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में गिने जाते हैं। उनकी फिल्मों में हास्य और भावनात्मक संवेदनशीलता के अलावा, सामाजिक संदेश भी गहराई से छुपे रहते हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं।

उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके', और 'संजू' जैसे नाम शामिल हैं। इन फिल्मों ने न केवल व्यावसायिक सफलता हासिल की, बल्कि राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कारों में भी कई सम्मान प्राप्त किए। उनकी फिल्मों की कहानी हमेशा जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं, जैसे रिश्ते, शिक्षा और समाज में बदलाव आदि को छूती है।

वहीं, डॉ. रमाकांत पांडा एक प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन हैं। उन्हें भारत सरकार ने 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था और वे दुनिया के जाने-माने हार्ट सर्जनों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 30,000 से ज्यादा सफल हार्ट सर्जरी की है, जिनमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित कई प्रमुख हस्तियों की सर्जरी शामिल है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News