Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित किसान और आदिवासियों के साथ न्याय करे सरकार: जीतू पटवारी

छतरपुर 12 मई (आईएएनएस)। बुंदेलखंड क्षेत्र में नदी जोड़ो योजना के तहत केन बेतवा लिंक परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना के तहत बन रही जल संरचनाओं से कई गांवों और परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इन प्रभावित परिवारों की समस्याओं के निपटारे के साथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से समुचित मुआवजा सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने मंगलवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत छतरपुर ढोढन बांध कार्यस्थल पर आंदोलनरत विस्थापित आदिवासी एवं किसान परिवारों से मुलाकात कर उनके संघर्ष को न्याय की लड़ाई बताया। पटवारी ने कहा कि विस्थापित परिवारों की यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, बल्कि उनके जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और सम्मान की लड़ाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को न्याय देने में विफल रही है और उन्हें उचित मुआवजा एवं पुनर्वास नहीं मिल पा रहा है। पटवारी ने कहा कि जब वे पीड़ित आदिवासियों से मिलने जा रहे थे, तब मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।

उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए इस तर्क पर भी सवाल उठाया कि उनके जाने से बाघ, चीते और हाथी परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आदिवासी, किसान और विस्थापित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे मुकदमे लगाए जाएं या जेल भेजने की धमकी दी जाए, कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएमटी

Share:

Leave A Reviews

Related News