Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीधी में नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार


सीधी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और मामले की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

आंगन से अपहरण कर जंगल में दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 2 मई की रात की है। भीषण गर्मी के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। देर रात गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और सो रही नाबालिग का मुंह दबाकर उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे पास के सुनसान जंगल में ले गए, जहाँ तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में ही बेसुध छोड़कर मौके से फरार हो गए।

मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि अगली सुबह पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। 3 मई को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शाम करीब 5 बजे मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

एक आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जो स्वयं भी नाबालिग बताया जा रहा है। हालांकि, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

डीएसपी के नेतृत्व में जांच तेज मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए बुधवार को जांच की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा को सौंपी गई है। पूरी जांच अब उनकी देखरेख में की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि शेष दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की जा रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News