Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना में पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 5 हजार का अर्थदंड भी लगाया


सतना। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश  सुबोध कुमार विश्वकर्मा के न्यायालय ने थाना कोठी अंतर्गत हुए एक सनसनीखेज हत्या के मामले में निर्णय देते हुए अभियुक्त कमलेश प्रसाद चौधरी तनय रामस्वरूप चौधरी उम्र 38 वर्ष निवासी छिटिया मोड़ मौहर कोठी जिला सतना को दोषी करार दिया है और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अभियोजन के अनुसार, अभियुक्त कमलेश चौधरी अपनी पत्नी सीताबाई चौधरी के साथ आए दिन मारपीट करता था। 27 अक्टूबर
2024 की सुबह सीताबाई का शव उसके घर के आंगन में कंक्रीट की पटिया के ऊपर मृत अवस्था में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और अत्यधिक खून बह चुका था।

इस प्रकरण में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक गिरजेश प्रसाद पाण्डेय एवं फरियादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने पैरवी की। बताया गया कि साक्ष्यों और परिस्थितियों के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त कमलेश प्रसाद चौधरी को धारा 103(1) बी.एन.एस. 2023 के अंतर्गत हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में एक माह का अतिरिक्त कठिन कारावास भुगतना होगा।

Date & Time : 2026-11-16 13:51:56

Share:

Leave A Reviews

Related News