
जबलपुर. विगत दिवस जानकीरमण कॉलेज में मध्यप्रदेश अमेच्योर शरीर सौष्ठव संघ के तत्वावधान में जानकीरमण संस्थान द्वारा मध्यप्रदेश हरक्युलिस एवं मध्यप्रदेश केसरी स्पर्धा का आयोजन किया गया.
स्पर्धा का शुभारंभ मंचासीन अथितियों बी.के.पाठक, डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी,डॉ राकेश तिवारी, एडवोकेट सम्पूर्ण तिवारी, डॉ प्रशांत मिश्रा, अवधेश यादव, सचिन यादव आदि के द्वारा हनुमानजी का पूजन अर्चन कर पुष्पअर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया
अथितियों का स्वागत लखन नायक, इंद्रपाल सिंग गोगी, सपन रॉय, अमित सोनकर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आनद तिवारी, लारेंस मार्टिन, गुरुचरण श्रीवास्तव आशीष सिंगरहा आदि के द्वारा किया गया.
स्पर्धा में लगभग 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर मध्य विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अभिलाष पांडे द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. जिसमें सभी वर्ग विजेताओं को मैडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, एवं सभी ख़िताबधारियों को आकर्षक ट्रॉफी,विजय पट्ट के साथ ही नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में अशोक कपूर, अरविंद डहाके, शकील अनवर, सचिन यादव, लारेंस मार्टिन ने निर्णायक की भूमिका निभाई स्कोरर जी एस चौहान एवं डॉ राकेश तिवारी रहे सफल मंच संचालन शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया. ग्रीन रूम इंचार्ज अमित सोनकर एवं रॉक्सन सिंग रहे
मध्यप्रदेश अमेच्योर शरीर सौष्ठव संघ के अध्य्क्ष सुमित कालिया, जिला संघ के अध्य्क्ष सौरभ नाटी शर्मा आदि न सफल कार्यक्रम की बधाई दी अंत मे प्रदेश संघ के महासचिव डॉ राकेश तिवारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया
Leave A Reviews