Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कैदी ने प्रहरी को गोली मारकर आंखों में डाली मिर्ची, रची थी जेल ब्रेक की साजिश

रायसेन जिला जेल गोलीकांड का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज आया सामने

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिला जेल में नौ दिन पहले हुए सनसनीखेज गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह बेखौफ कैदी नीलेश हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात प्रहरी के पास पहुंचा. जब प्रहरी ने उसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी कमर के ऊपर सीधे गोली दाग दी.

क्रूरता की हदें पार: गोली मारने के बाद आंखों में झोंकी मिर्ची
सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कैदी नीलेश ने प्रहरी को गोली मारने के बाद बेहद क्रूरता दिखाई. गोली लगने से जब प्रहरी जमीन पर गिर गया, तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया. इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, और उसने कट्टे के बट से प्रहरी के सिर पर दो जोरदार वार किए. इस वीभत्स घटना ने जेल के अंदर कैदियों के हौसलों और सुरक्षा चूक की पोल खोल दी है.

जमानत न मिलने पर रची थी जेल ब्रेक की साजिश
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह कोई अचानक हुआ विवाद नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. आरोपी नीलेश को जब अदालत से जमानत नहीं मिली, तो वह बुरी तरह हताश हो गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 'जेल ब्रेक' (जेले से भागने) की खतरनाक योजना बना डाली. इस साजिश को अंजाम देने के लिए जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई गई और वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा जेल की ऊंची दीवार के बाहर से अंदर फेंका गया था.

मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार, कट्टा देने वाला मामा फरार
वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड कैदी नीलेश समेत कुल तीन आरोपियों को दबोच लिया है. हालांकि, कैदी को अवैध देसी कट्टा मुहैया कराने वाला उसका मामा सुप्यार सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Date & Time : 2026-09-11 08:24:05

Share:

Leave A Reviews

Related News