Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा न्यू बस स्टैंड से 12 वर्षीय बालक लापता, परिजनों में मचा हड़कंप


रामनगर / मैहर. रामनगर तहसील के ग्राम जोबा से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है. ग्राम जोबा, पोस्ट सागौनी निवासी धर्मेंद्र पटेल का 12 वर्षीय पुत्र चंद्रप्रकाश पटेल उर्फ विक्की दिनांक 04/09/2026 को रीवा न्यू बस स्टैंड से लापता हो गया है.

परिजनों के अनुसार बालक रीवा न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में था, तभी से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. परिजनों द्वारा रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

बालक की उम्र लगभग 12 वर्ष है. फोटो में देखे अनुसार भूरे रंग की प्रिंटेड शर्ट और नीली जींस पहने हुए था.

यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त बालक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है तो नीचे दिए गए नंबर पर तुरंत सूचित करें.

संपर्क - 8103687585

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि बालक को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके.

Date & Time : 2026-09-06 06:40:10

Share:

Leave A Reviews

Related News