Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

महाराष्ट्र में सूखे पर बोले राम कदम-'सरकार किसानों के साथ खड़ी, सर्वे के बाद होगा फैसला'


मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति, मराठा समुदाय और दिशा सालियान मामले को लेकर भाजपा विधायक राम कदम ने सरकार का बचाव किया है।

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति, मराठा समुदाय और दिशा सालियान मामले को लेकर भाजपा विधायक राम कदम ने सरकार का बचाव किया है।

भाजपा विधायक राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को लेकर कहा कि यह सरकार झूठे वादे करने वाली सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार मराठा समुदाय के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सरकार को जनता की सरकार बताते हुए उसके कामकाज का बचाव किया।

महाराष्ट्र में सूखे जैसे संकट को लेकर राम कदम ने कहा कि राज्य में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और ऐसी स्थिति हर दो-तीन साल में सामने आती रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। सूखा घोषित करने से पहले किसानों की फसलों का सर्वे करना और जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सर्वे और अन्य प्रक्रिया तेजी से जारी है और उसके बाद सूखे को लेकर आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए राम कदम ने उन्हें “असाधारण व्यक्ति” बताया। उन्होंने दावा किया कि पिछले 25 वर्षों में मोदी ने निजी काम के लिए एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। राम कदम ने कहा कि देश को आगे ले जाने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री ने मेहनत, त्याग और समर्पण का उदाहरण पेश किया है।

आदित्य ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राम कदम ने दिशा सालियान मामले को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे को यह कहने में करीब साढ़े छह साल लग गए कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। राम कदम ने सवाल किया कि पहले इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों रही और तत्कालीन सरकार ने उचित जांच क्यों नहीं होने दी या मामले को सीबीआई को क्यों नहीं सौंपा।

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही उन्हें जानता था। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि उनकी छवि को जान बूझकर खराब करने की कोशिश गी जा रही है और इसलिए उन्हें दिशा सालियान मामले से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये बात कही थी।

राम कदम ने कहा कि दिशा सालियान के पिता ने न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। मामले में जांच के निष्कर्ष सामने आना अभी बाकी है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Date & Time : 2026-09-17 15:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News