
मैहर। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मैहर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 07 मलियान टोला में परियोजना मैहर-1 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3/2, में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को घर में आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक एवं संतुलित आहार तैयार करने की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं को बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पोषण आहार की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न खाद्य समूहों को संतुलित आहार में शामिल करने तथा बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में अन्न (मोटे अनाज), हरी पत्तेदार सब्जियों, बीजों, फलियों एवं अंकुरित दानों से विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार किए गए। महिलाओं को इन खाद्य पदार्थों की पोषण गुणवत्ता, स्वास्थ्य लाभ एवं व्यंजन तैयार करने की विधि की जानकारी दी गई।

आंगनवाड़ी केंद्र में वर्तमान में 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के 29 बच्चे, 17 गर्भवती महिलाएं एवं 6 धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर समुदाय को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शनी एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से हितग्राही महिलाओं को पोषणयुक्त आहार के महत्व तथा उसे तैयार करने के सरल तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
Leave A Reviews