Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवा संकल्प अभियान: शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया करियर मार्गदर्शन


मैहर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैहर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैहर डॉ. चंचल नागर उपस्थित रहीं।

नागर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी भविष्य की करियर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय विवेकानंद पी.जी. कॉलेज, मैहर के प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार गौतम एवं प्रोफेसर तथा करियर काउंसलर डॉ. उपेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न विषयों, पाठ्यक्रमों तथा अन्य करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

विद्यालय के प्राचार्य  दिनेश पुरी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने, अपना लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन एवं मेहनत के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक (वाणिज्य) डॉ. विमलेश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर मती रुचि अग्रवाल, राघवेन्द्र गौतम, हरिओम वास्तव, अखलेश यादव, स्नेहलता वर्मा, कविता कुशवाहा, केदार प्रसाद गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-09-24 11:12:50

Share:

Leave A Reviews

Related News