Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: शारदा धाम चौकी पुलिस को बड़ी सफलता, नकबजनी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के जेवरात और बाइक बरामद


मैहर। शारदा धाम चौकी थाना कोतवाली मैहर पुलिस को नकबजनी / चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के आभूषण एवं 01 नग मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान व थाना प्रभारी मैहर अभिषेक सिंह परिहार के कुशल नेतृत्व में शारदा धाम चौकी प्रभारी उनि. विनय शुक्ला व टीम ने यह कार्रवाई की।

क्या था मामला -

दिनांक 30/08/26 को फरियादी राजभान शर्मा निवासी अरकंडी देवी जी वार्ड क्र. 01 ने थाना मैहर पहुंचकर रिपोर्ट की कि दिनांक 29/08/26 को जब वह सपरिवार अपने ग्राम सरसी गए थे, तभी रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने घर का कुंडा तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण आदि सामान चोरी कर लिया।

फरियादी की सूचना पर अपराध क्र. 879/26 धारा 331(4) एवं 305(a) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान टीम ने अलग-अलग संदेहियों से पूछताछ की, 30 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी टीम का सहयोग लिया। जिसके आधार पर दिनांक 27/11/26 को घटना का अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य 02 आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपी -

राजेन्द्र बसोर पिता भगवानदास बसोर उम्र 25 वर्ष निवासी फतेहपुर थाना पटेरा जिला दमोह (म.प्र.)

जप्त मशरूका -

सोने-चांदी के आभूषण एवं एक नग मोटरसाइकिल, कुल कीमती करीबन 10 लाख रुपये

सराहनीय भूमिका -

उनि. विनय शुक्ला, सउनि. पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर पुष्पराज बागरी, अमित सिंह, आलोक बागरी, आर. कृष्ण कुमार त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, मयंक गौतम, अखिलेश निगम, म.आर. सरला सिंह एवं रीना मेवाडा, संदीप सिंह परिहार, प्र.आ. सुशील द्विवेदी

Date & Time : 2026-11-27 14:52:44

Share:

Leave A Reviews

Related News