Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: नवागत अपर कलेक्टर राय ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण


मैहर। नवागत अपर कलेक्टर रोशन राय ने पदभार ग्रहण करते ही गुरुवार को मैहर सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने मरीजों के पंजीयन एवं पर्ची वितरण व्यवस्था, मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे आहार, मरीजों की नियमित अटेंडिंग तथा अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अस्पताल में कुछ स्थानों पर साफ़- सफाई में कमी पाए जाने पर अपर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को साफ-सुथरे चादर एवं बिस्तर उपलब्ध कराए जाएं तथा अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

Date & Time : 2026-09-10 11:48:01

Share:

Leave A Reviews

Related News