Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: PM व CM किसान योजना से संवरी राम नारायण की खेती, समय पर खाद-बीज की सुविधा


मैहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बन रही हैं। योजनाओं से मिलने वाली सहायता राशि से किसान समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था कर कृषि कार्यों को सुगम बना रहे हैं। मैहर जिले के ग्राम बिजरी, ग्राम पंचायत खड़री, पोस्ट करगढ़, तहसील रामनगर निवासी कृषक  कुशवाहा भी इन योजनाओं से लाभान्वित होकर खेती में आर्थिक सहायता का लाभ उठा रहे हैं।

कृषक  राम नारायण कुशवाहा बताते हैं कि पहले खेती-किसानी के लिए आर्थिक आवश्यकता होने पर उन्हें साहूकारों से उधार लेना पड़ता था। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता था और खेती के आवश्यक खर्चों की व्यवस्था करने में परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से सहायता राशि मिलने के बाद अब उन्हें खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं दवाइयों की व्यवस्था समय पर करने में काफी मदद मिल रही है।

योजनाओं से खेती में सुविधा, परिवार को मिला संबल

कृषक  कुशवाहा बताते हैं कि समय पर आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध होने से खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा हुई है। कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था आसान होने से उन्हें खेती में बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिली है। योजनाओं से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को भी संबल प्रदान किया है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।

किसान हितैषी योजनाओं के लिए व्यक्त किया आभार

कृषक  कुशवाहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि किसान हित में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से मिल रही आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इन योजनाओं से खेती की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है और परिवार की खुशहाली बढ़ी है।

Date & Time : 2026-09-24 09:29:00

Share:

Leave A Reviews

Related News