Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित


मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर  रोशन राय, सभी अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर मुखर्जी ने राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर मुखर्जी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा कर 100 दिवस की लंबित शिकायतों का निराकरण आगामी 17 नवंबर से पूर्व करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर  मुखर्जी ने स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाकर शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त कार्य के लिए तहसीलदार पटवारियों की प्रतिदिन समीक्षा कर प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में राजस्व अधिकारियों को सीमांकन कार्य, राजस्व वसूली, अभिलेख दुरुस्ती आदि कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर  मुखर्जी ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। 58 लंबित प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों का तुरंत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी राजस्व अधिकारियों को दिए।बैठक में कलेक्टर  मुखर्जी ने तहसीलदार रामनगर वृत्त को पदीय कार्यों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Date & Time : 2026-11-14 14:22:43

Share:

Leave A Reviews

Related News