Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: PM व CM किसान योजना से संवरी पंचम लाल की खेती, कर्ज के जाल से मिली मुक्ति


मैहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर सामने आई हैं। इन योजनाओं से प्राप्त सहायता राशि से किसान खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ कृषि कार्यों को सुगम बना रहे हैं। मैहर जिले की ग्राम पंचायत खोहरी के ग्राम बिजुरु निवासी कृषक  पंचम लाल कुशवाह भी इन योजनाओं से लाभान्वित होकर खेती-किसानी के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं।

कृषक  पंचम लाल कुशवाह बताते हैं कि पहले खेती के लिए खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार आवश्यक खर्चों के लिए साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।

कुशवाह बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से मिलने वाली सहायता राशि ने उनकी इस परेशानी को काफी हद तक कम किया है। योजना से प्राप्त आर्थिक सहयोग का उपयोग वे खेती से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। इससे समय पर कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में मदद मिल रही है और खेती-किसानी का कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सहज हुआ है।

उन्होंने बताया कि योजनाओं से मिल रही सहायता का सकारात्मक प्रभाव उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा है। कृषि कार्यों में सहूलियत मिलने से परिवार को आर्थिक स्थिरता का सहारा मिला है। पंचम लाल कुशवाह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि किसानों के हित में संचालित इन योजनाओं से उन्हें खेती के लिए आवश्यक आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।

Date & Time : 2026-09-24 09:15:49

Share:

Leave A Reviews

Related News