Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: रामनगर में आचार्य विद्यासागर योजना की 25 फाइलें सालभर से पेंडिंग


मैहर। जनपद पंचायत रामनगर में शासन की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना पूरी तरह से फाइलों में दफन हो गई है। 25 से ज्यादा हितग्राहियों की फाइलें एक साल से धूल खा रही हैं।

ग्राम पंचायत से अनुमोदन, पटवारी सत्यापन और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद भी फाइलें कृषि स्थायी समिति की सील-साइन के बिना अटकी हुई हैं।

सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि जनपद पंचायत रामनगर में कृषि स्थायी समिति की बैठक लंबे समय से आयोजित ही नहीं हुई है, जिसके कारण सभी प्रकरण लंबित पड़े हैं।

फोन चालू पर भी कॉल रिसीव नहीं -

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब पशु चिकित्सालय रामनगर में पदस्थ डॉ. शिव प्रसाद प्रजापति को कॉल किया गया तो फोन चालू होने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं किया गया।

इसी तरह कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष को भी कॉल किया गया तो उनका फोन भी चालू होने पर भी रिसीव नहीं हो रहा है, जिससे उनका पक्ष नहीं मिल पाया।

25 से ज्यादा हितग्राही जनपद और पशु चिकित्सालय के चक्कर काट-काट कर परेशान हैं। हितग्राहियों ने जिला कलेक्टर मैहर से हस्तक्षेप कर बैठक बुलाने और लंबित फाइलों का निराकरण करने की मांग की है।

Date & Time : 2026-10-06 12:55:26

Share:

Leave A Reviews

Related News