
मैहर। मुख्यमंत्री की मंशानुसार कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में म.प्र. जन अभियान परिषद की सक्रिय सहभागिता से सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में नेत्र परीक्षण, शुगर, रक्तचाप सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाई एवं चश्मे वितरित किए गए, वहीं गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर निःशुल्क ऑपरेशन व उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ा गया।
यह स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के बीएमओ डॉ. आलोक अवधिया के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी आशुतोष सूरज गुप्ता, महेन्द्र कुशवाहा, रामजी अवधिया, अश्वनी साकेत, सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकगण, आशा कार्यकर्ता, BSW/MSW के छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही

कार्यक्रम का सफल संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था नवपरिवर्तन जन कल्याण संस्थान द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी साकेत, सचिव कमलाबाई साकेत एवं परामर्शदाता रामसुशील कुशवाहा ने बताया कि जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे शिविर निरंतर लगाए जाएंगे।
शिविर में विद्यालय के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।
Leave A Reviews