Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देवराजनगर स्थित बंद दुकान पर रंजिशन आगजनी, पेट्रोल डालकर लगाई आग, बाइक जलकर राख


मैहर। थाना रामनगर अंतर्गत देवराजनगर दुर्गा मंदिर के पास संचालित सत्यम पटेल की स्नैक्स/चाय की बंद दुकान में रंजिशन आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

घटना 30 सितंबर 2026 रात 9 बजे की है। फरियादी सत्यम सिंह पटेल पिता संपत सिंह पटेल, निवासी गंगासागर की मड़ैया नुमा दुकान मई माह से बंद थी। अंदर उसकी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल MP19 ND 3341 खड़ी थी। फरियादी अमरपाटन गया हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दुकान में बाहर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने आग बुझाई और दुकान मालिक को फोन पर सूचना दी। सूचना सागर नामदेव द्वारा दी गई थी। फरियादी रात करीब 11 बजे मौके पर पहुंचा तो बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

आग से दुकान के अंदर रखी कुर्सी, टेबल, मैट, स्नैक्स, कुरकुरे आदि सामान भी जल गया। पीड़ित के अनुसार करीब 50,000 रुपये का नुकसान हुआ है।

थाने में आवेदन और मामला दर्ज

पीड़ित ने 01.10.2026 को थाना प्रभारी रामनगर को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में स्पष्ट लिखा है - "अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मेरे मड़ैया दुकान में बाहर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।"

इस पर थाना रामनगर में आग हादसा पंजीकरण क्र. 21347033260020 दिनांक 30/09/2026 दर्ज किया गया है। जीडी क्र. 21347033011020261238012, समय 12:50 बजे दोपहर। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है। विवेचना सउनि धीरज भारती द्वारा की जा रही है।

फरियादी का कहना है कि यह कोई आकस्मिक हादसा नहीं, बल्कि रंजिशन लगाई गई आग है। यदि पुलिस विभाग गहनता से छानबीन करे तो घटना का खुलासा हो सकता है। वहीं गरीब दुकानदार को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह बड़ा प्रश्न है।

Date & Time : 2026-10-08 10:45:33

Share:

Leave A Reviews

Related News