Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

एक्स-रे मशीन खराबी से मरीज परेशान, मौसमी बीमारियों की भीड़ बढ़ी - फार्मासिस्ट बोले, जरूरी दवाएं पर्याप्त


रामनगर, जिला मैहर.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में इन दिनों दो तस्वीरें एक साथ दिख रही हैं.

पहली तस्वीर - एक्स-रे ठप्प: तकनीकी खराबी के कारण 12 नंबर एक्स-रे रूम में कई हफ्तों से ताला लटका है. रेडियोलॉजी कक्ष बंद होने से टूट-फूट, छाती दर्द और बीपी के मरीजों को बाहर निजी लैब में जाना पड़ रहा है. गेट पर 24X7 आपातकालीन सेवा लिखा है, लेकिन अंदर बेसिक जांच ही बंद है.

दूसरी तस्वीर - मौसमी मरीजों की भीड़: अस्पताल में वायरल फीवर, सिर दर्द, बदन दर्द, बुखार, चक्कर, पेट दर्द,शर्दी, खांसी,कफ बीपी हाई-लो और त्वचा रोग के मरीजों की कतार लगी है. ओपीडी में रोज लगभग 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं. फोटो में मेन गेट से मरीज साइकिल से आते-जाते दिख रहे हैं.

फार्मासिस्ट का बयान:
इस संबंध में फार्मासिस्ट घनश्याम मिश्रा ने बताया - "मौसमी बीमारों की भीड़ जरूर बढ़ी है, लेकिन आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. बुखार, दर्द, बीपी, पेट दर्द और त्वचा रोग की सभी Vital और Desirable दवाएं स्टॉक में हैं. LASA चार्ट और High Risk Medicine की सूची भी स्टाफ की सुविधा के लिए लगा दी गई है ताकि दवा वितरण में गलती न हो. एक्स-रे मशीन की खराबी की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, जल्द ठीक हो जाएगी."

स्थानीय लोगों की मांग है कि दवा तो है, लेकिन जांच सुविधा जल्द शुरू की जाए ताकि गरीब मरीजों को बाहर भटकना न पड़े.

Date & Time : 2026-09-17 08:01:03

Share:

Leave A Reviews

Related News