Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: चरित्र संदेह में पत्नी की कटार से हत्या करने वाला आरोपी पति 48 घंटे में गिरफ्तार


मैहर। पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले में रामनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के 48 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण -

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को मझगवां निवासी काजल साकेत उर्फ किरण के साथ उसके ही पति द्वारा धारदार हथियार से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले रामनगर अस्पताल और हालत बिगड़ने पर संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में रामनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 436/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 22 सितंबर को आरोपी जीतेन्द्र साकेत पिता जियालाल साकेत, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिरगौती को अभिरक्षा में लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के प्रेम प्रसंग के संदेह में कटार से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कटार भी बरामद कर ली है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल मैहर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी सहित रामनगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Date & Time : 2026-09-24 08:37:58

Share:

Leave A Reviews

Related News