Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: जन चौपाल में ग्रामीणों की हुई सुनवाई, बेलहाई व देवरी ग्राम पंचायत में हुआ आयोजन


मैहर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए रामनगर थाना क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत देवरी और ग्राम पंचायत बेलहाई में अलग-अलग जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।

देवरी में थाना प्रभारी ने सुनीं समस्याएं -

देवरी ग्राम पंचायत में आयोजित जन चौपाल में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब, साइबर ठगी और रास्ते को लेकर अपनी शिकायतें रखीं। थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया और ग्रामीणों से अफवाहों से बचने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बेलहाई में चौकी प्रभारी ने दिया संदेश -

वहीं बेलहाई ग्राम पंचायत में चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल के नेतृत्व में जन चौपाल लगी। यहां ग्रामीणों ने जमीनी विवाद और छोटे-मोटे झगड़ों से संबंधित मुद्दे उठाए। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि छोटे विवादों को आपस में बैठकर सुलझाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। 

पुलिस ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया। दोनों पंचायतों में जन चौपाल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-09-30 13:30:53

Share:

Leave A Reviews

Related News