
मैहर। पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन एवं एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मर्यादपुर द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है।
घटना का विवरण -
दिनांक 29.10.2026 को उनि कुलदीप पटेल, चौकी प्रभारी मर्यादपुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मझटोलवा का राजेन्द्र बैस उर्फ लल्लू बैस अपने घर की बारी में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा है।
सूचना पर थाना प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान मझटोलवा में दबिश दी गई। आरोपी राजेन्द्र बैस उर्फ लल्लू बैस पिता रामस्वरूप बैस उम्र 58 साल निवासी ग्राम मझटोलवा अपने घर में मिला। उसके घर के पीछे बारी की तलाशी लेने पर गोबर के सूखे कंडों के नीचे प्लास्टिक की पन्नी में रखा कुल 870 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 8700/- रुपये का विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 08/20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में गिरफ्तारी आवश्यक न होने से आरोपी को धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर छोड़ा गया है।
जप्त मशरूका - 870 ग्राम गांजा, कीमती 8700/- रुपये
सराहनीय भूमिका - निरी. विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी रामनगर, उनि कुलदीप पटेल चौकी प्रभारी मर्यादपुर, प्रआर सर्वेश्वर द्विवेदी, आर. राजेश यादव, आर. विमलेश यादव, आर. धर्मेन्द्र रावत।
Leave A Reviews