
मैहर। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग के आदेश के बाद भी रामनगर विकासखंड के शिक्षकों को डीए एरियर का भुगतान नहीं मिल पाया है, जबकि खबर के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों व कुछ चुनिंदा शिक्षकों का भुगतान पहले ही हो चुका है।
मामला क्या है -
शासन ने दिनांक 02 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया था और निर्देश दिया था कि एरियर का भुगतान समान किस्तों में किया जाए और अक्टूबर 2026 तक अंतिम किस्त का भुगतान हो जाना चाहिए। लेकिन रामनगर विकासखंड अंतर्गत अधिकांश शिक्षकों को आज दिनांक तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया गया है।
संगठन ने की शिकायत -
शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रदीप मिश्रा ने इसकी शिकायत संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा से की थी। शिकायत पर संयुक्त संचालक ने पत्र क्रं. 1559 दिनांक 08.10.2026 जारी कर DEO रीवा सहित DEO सतना, सीधी, सिंगरौली को एक सप्ताह में भुगतान कर प्रतिवेदन भेजने का आदेश दिया था।
इसके बावजूद रामनगर में स्थिति जस की तस बनी हुई है। शिक्षकों में आक्रोश है कि जब DEO कार्यालय के बाबुओं और कुछ शिक्षकों का भुगतान हो सकता है तो रामनगर के शिक्षकों का क्यों नहीं? शिक्षकों ने मांग की है कि भेदभाव बंद कर सभी शिक्षकों का डीए एरियर का भुगतान तत्काल एकमुश्त किया जाए।
Leave A Reviews