Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्री बस, 9 यात्री गंभीर घायल


दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धुनगी नाला के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लरगंवा गांव निवासी मनोहर आदिवासी ने बताया कि उनकी पत्नी भारती हादसे में घायल हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में बार-बार नीचे की ओर देख रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ।

एक अन्य घायल महिला सीमा आदिवासी ने बताया कि वह बनवार जा रही थीं और बस में बैठने के कुछ ही देर बाद वाहन पलट गया। हादसे में सिमरी गांव निवासी देशरानी सेन सहित कई यात्री घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह बस प्रतिदिन भजिया से बांदकपुर के बीच संचालित होती है और इसकी स्थिति काफी जर्जर थी। इसके बावजूद बस सड़क पर दौड़ रही थी।

घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा, सीमा राजगौंड, देशरानी सेन, आकाश विश्वकर्मा, गोपाल, अर्चना, आयुषी और बाबूलाल वंशवर्ती सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

अभिषेक पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही बस के दस्तावेजों और फिटनेस की भी जांच की जा रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News