Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मां की 10वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राजकुमार राव, लिखा- आपकी कमी हर रोज खलती है

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव आज अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय के बल पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस सफलता की कहानी में कई दर्द भरे पल भी छिपे हैं।

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव आज अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अभिनय के बल पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों का दिल जीता, लेकिन इस सफलता की कहानी में कई दर्द भरे पल भी छिपे हैं।

बताया जाता है कि अभिनेता अपने शुरुआती दिनों में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसी दौरान उनकी मां कमलेश यादव का निधन हो गया था। अब उनकी मां को इस दुनिया से गए हुए 10 साल पूरे हो गए हैं।

बुधवार को अभिनेता ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। राजकुमार ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, "आज आपको गए हुए 10 साल हो गए मां, पर आपकी कमी हर रोज खलती है। आपके दिए हुए सिद्धांत जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलूंगा और हमेशा कोशिश करूंगा कि आपको बहुत गर्व महसूस करवा सकूं क्योंकि मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं। सबसे अच्छी मां और सबसे अच्छी दोस्त बनने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।"

राजकुमार के पोस्ट करने के बाद उनके दोस्त और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने सहानुभूति दी। फराह खान ने कमेंट सेक्शन पर राज लिखते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया। इसी के साथ, अभिनेत्री सीमा भार्गव, ताहिरा कश्यप, जसवीर कौर, सबा पटौदी, दीया मिर्जा, अर्चना पूरन सिंह, जाकिर खान और भूमि पेडनेकर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि अभिनेता की पत्नी पत्रलेखा ने कमेंट करते हुए लिखा, "मां और हुमा कुरेशी ने कमेंट सेक्शन पर हाथ जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी।

राजकुमार राव हाल ही में फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा, वे जल्द ही ओटीटी हिंदी डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' लेकर आएंगे। वह 'स्त्री 3', सौरव गांगुली की बायोपिक, और वकील के रूप में उज्ज्वल निकम की बायोपिक में नजर आएंगे।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News