
चिचोली शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अमन अवलेकर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने विधायक श्री खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नगर मंडल अध्यक्ष अमन अवलेकर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा नगर मंडल अध्यक्ष अमन अवलेकर महामंत्री अमन सिंह कुशवाहा पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकराव चढोकार कृष्णा सोनी अमित देशपांडे पुनीत राठौर जतिन आर्य सोनू शिवनकर नाना राठौर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
Leave A Reviews