Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ टिकरिया क्षेत्र के कूड़ामैली में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद, आरोपी पत्नी ने इसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी झूठी कहानी टिक नहीं सकी। पुलिस ने हत्यारी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे रची हत्या की साजिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक सुमित काछी जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी शादी मंडला के टिकरिया निवासी जमुना उर्फ कविता के साथ हुई थी। शुरुआती जीवन सामान्य था, लेकिन पति सुमित ने ही अपनी पत्नी जमुना की मुलाकात पड़ोस के मंदिर के पुजारी सूर्यकांत से करवाई थी।

समय के साथ जमुना और पुजारी सूर्यकांत के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जब सुमित को इस अवैध संबंध के बारे में पता चला, तो घर में विवाद होने लगे। इसी विवाद के चलते जमुना ने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

14 फरवरी को मधुवन ढाबा के पास वारदात

योजना के अनुसार, 14 फरवरी को सुमित और जमुना मंडला जाने के लिए घर से निकले। कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप प्रेमी सूर्यकांत पहले से ही मौजूद था। सूर्यकांत को वहां देखकर सुमित आगबबूला हो गया और दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

विवाद के दौरान सूर्यकांत ने सुमित पर हमला कर दिया। घायल होने पर, पत्नी जमुना ने सहारा देने के बहाने सुमित को उठाया, और इसी बीच प्रेमी सूर्यकांत ने धारदार हथियार से सुमित की गर्दन काटकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

लूट की झूठी कहानी और पुलिस का पर्दाफाश

घटना के बाद आरोपी पत्नी जमुना सीधे थाने पहुंची और लूटपाट के दौरान पति की हत्या होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, कूड़ामैली में ढाबे के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने जब पत्नी जमुना से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गई और लूट की कहानी झूठ निकली। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और प्रेमी सूर्यकांत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Leave A Reviews

Related News