
मुंबई. वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के गहराने से भारतीय शेयर बाजार में आज 'ब्लैक थर्सडे' जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. गुरुवार, 2 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का ऐसा दौर चला कि सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए.
बाजार का हाल: चौतरफा बिकवाली
सेंसेक्स करीब 1,400 अंक (2%) की भारी गिरावट के साथ 71,700 के स्तर पर आ गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. वहीं, निफ्टी भी 450 अंक फिसलकर 22,250 के स्तर पर पहुंच गया है. बैंकिंग, ऑटो, मेटल और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा मार पड़ी है.
गिरावट के 3 मुख्य विलेन
मिडिल ईस्ट वॉर: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक सप्लाई चेन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.
क्रूड ऑयल में उबाल: कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. आज यह 5% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो फरवरी में जंग शुरू होने से पहले मात्र 70 डॉलर के करीब था.
एशियाई बाजारों में हाहाकार: दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4% और जापान का निक्केई 2% टूटा है, जिसका सीधा असर भारतीय सेंटीमेंट पर पड़ा.
Leave A Reviews