Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पीथमपुर में भीषण अग्निकांड: केमिकल कंपनी में 12 घंटे तक बरपा आग का तांडव, धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

पीथमपुर (धार). पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित 'हजारगो इंडस्ट्रियल वेस्ट डिस्पोजल' कंपनी में मंगलवार रात लगी भीषण आग पर करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. केमिकल ड्रमों में हुए सिलसिलेवार धमाकों और आसमान छूती लपटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. आग इतनी विकराल थी कि इसकी चपेट में आने से कंपनी के अंदर खड़ी जेसीबी और हाइड्रा क्रेन जलकर खाक हो गईं.

आग बुझाने के लिए इंदौर, धार, पीथमपुर और धामनोद सहित आसपास के इलाकों से 12 दमकल गाड़ियां और 200 से अधिक पानी के टैंकर बुलाए गए. पहली बार इंदौर नगर निगम के फायर फाइटिंग रोबोट्स का भी इस्तेमाल किया गया. प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया था. गनीमत रही कि ड्यूटी पर मौजूद सभी 10 मजदूरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. प्रभारी कलेक्टर और एसपी खुद रात भर मौके पर मौजूद रहे.

Share:

Leave A Reviews

Related News