Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' सिर्फ एक सीरीज नहीं, लोगों की अपनी कहानी है: वैभव तत्ववादी


मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय कंपनी टाइटन के सफर को एक वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' नाम की यह सीरीज इस ब्रांड के निर्माण और उसके संघर्षों की कहानी दिखाएगी। इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता वैभव तत्ववादी ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जिससे पहले से ही लाखों लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय कंपनी टाइटन के सफर को एक वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' नाम की यह सीरीज इस ब्रांड के निर्माण और उसके संघर्षों की कहानी दिखाएगी। इस सीरीज में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता वैभव तत्ववादी ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जिससे पहले से ही लाखों लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।

सीरीज के प्रमोशन के दौरान वैभव तत्ववादी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आमतौर पर जब कोई उनसे उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछता है, तो उन्हें उस प्रोजेक्ट की कहानी, किरदार और दुनिया के बारे में विस्तार से बताना पड़ता है, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग थी।

उन्होंने कहा, ''जब भी मैं किसी से कहता था कि मेरा अगला प्रोजेक्ट 'टाइटन' है, तो सामने वाले व्यक्ति को ज्यादा बताने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी। लोग खुद टाइटन से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा करने लगते थे। किसी को अपनी पहली घड़ी याद आती थी तो किसी को परिवार के किसी खास मौके पर खरीदा गया टाइटन का प्रोडक्ट। तभी मुझे एहसास हुआ कि यह कहानी पहले से ही लोगों के दिलों में मौजूद है।''

अभिनेता ने कहा, ''इसी वजह से मुझे लगा कि यह सीरीज बहुत खास है। शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह कहानी दर्शकों की हो चुकी थी। आमतौर पर किसी फिल्म या सीरीज को दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने में समय लगता है, लेकिन 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' के मामले में ऐसा नहीं था। लोग पहले से ही इस ब्रांड को जानते हैं और उसके साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है।''

यह सीरीज मशहूर उद्योगपति और टाइटन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जेरक्सेस देसाई की सोच, संघर्ष और दूरदृष्टि को भी सामने लाएगी। कहानी दिखाएगी कि किस तरह भारत में एक ऐसे ब्रांड की नींव रखी गई, जिसने समय के साथ करोड़ों लोगों का भरोसा जीता। यह सीरीज लेखक विनय कामथ की चर्चित किताब 'टाइटन - इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' पर आधारित है।

सीरीज में वैभव तत्ववादी के अलावा जिम सर्भ, नमिता दुबे, नसीरुद्दीन शाह, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह सीरीज 3 जून से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

--आईएएनएस

पीके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News