मेलबर्न, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में यहूदी विरोधी घटनाओं और आपत्तिजनक प्रचार सामग्री को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का दावा किया है। आपत्तिजनक सामग्रियों के खिलाफ सफाई अभियान चलाया गया है। नगर परिषद अब तक करीब 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यहूदी विरोधी ग्रैफिटी, पोस्टर और स्टिकर हटा चुकी है।
![]()

स्थानीय दैनिक कैनबरा टाइम्स के अनुसार, मेलबर्न के लॉर्ड मेयर निकोलस रीस ने सोमवार को रॉयल कमीशन के समक्ष कहा कि 7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर हमले के बाद शहर में सामाजिक सौहार्द कमजोर हुआ है। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी यहूदी आबादी वाले शहरों में शामिल है।
उन्होंने बताया कि यहूदी विरोधी ग्रैफिटी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री में बढ़ोतरी के बाद परिषद ने करीब दो साल पहले एक ऐसी व्यवस्था शुरू की, जिसके तहत लोग दिन-रात किसी भी समय ऐसी सामग्री की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद ठेकेदारों को इसे एक घंटे के भीतर हटाने का लक्ष्य दिया गया है।
रीस के मुताबिक, इस पहल की शुरुआत के बाद से 800 से 1,000 तक यहूदी विरोधी सामग्री हटाई जा चुकी है, जो कुल मिलाकर लगभग 4,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली थी।
इस बीच, सिडवेस्ट मल्टीकल्चरल सर्विसेज की प्रमुख एल्फा मोराइटाकिस ने भी आयोग के सामने गवाही दी। उन्होंने कहा कि बोंडी हमले के बाद पश्चिमी सिडनी के समुदाय विशेष में भी असुरक्षा और बेचैनी बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि कुछ लोग, विशेषकर हिजाब पहनने वाली महिलाओं ने डर के कारण काम पर जाना तक बंद कर दिया। मोराइटाकिस ने कहा कि बोंडी हमले के बाद कुछ समुदायों को बलि का बकरा बनाया गया और उन्हें राजनीतिक बहस का हिस्सा बना दिया गया, जिससे लोगों में असहजता बढ़ी।
रॉयल कमीशन ने सोमवार को अपनी अंतिम सप्ताह की सुनवाई शुरू की है। अधिवक्ताओं और विपक्षी गठबंधन के सांसद आयोग का कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिसंबर में हुए बोंडी बीच हमले के पीछे के कारणों की पर्याप्त पड़ताल अभी नहीं हुई है।
--आईएएनएस
केआर/
Leave A Reviews