Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'मेरा कोई ऑफिशियल फैन क्लब नहीं, फर्जी अकाउंट्स से रहें सावधान', सीएम विजय के बेटे जेसन ने फैंस को दी जानकारी

चेन्नई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक जेसन संजय, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बेटे भी हैं, ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी आधिकारिक फैन क्लब, एसोसिएशन या कम्युनिटी ग्रुप को न तो शुरू किया है, न ही उसे अधिकृत या मान्यता दी है। साथ ही, उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स की जानकारी के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल की सूची भी साझा की है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक आधिकारिक बयान में जेसन संजय ने लिखा, "मैं आपको अपने आधिकारिक और अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में सूचित करना चाहता हूं।" इसके साथ ही उन्होंने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक और यूजरनेम भी शेयर किए, जो उनके द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले या उनके द्वारा अधिकृत हैं।

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेरे नाम, मेरी तस्वीर या मेरी पहचान से मिलते-जुलते किसी भी अन्य अकाउंट, पेज या प्रोफाइल का होना पूरी तरह से फर्जी है। इसलिए, दी गई सूची में शामिल न होने वाले किसी भी अकाउंट से आने वाली कोई भी पोस्ट, कमेंट, डायरेक्ट मैसेज, बिजनेस से जुड़े प्रस्ताव या कोई भी अन्य संदेश मेरे नहीं हैं। उनके कंटेंट, गतिविधियों या उनके परिणामों के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी या जवाबदेही नहीं है।"

इसके बाद निर्देशक ने अपने आधिकारिक फैन क्लब के बारे में स्पष्ट करते हुए कहा, "कृपया ध्यान दें कि हमने किसी भी आधिकारिक फैन क्लब, एसोसिएशन या कम्युनिटी ग्रुप को न तो शुरू किया है, न ही उसे अधिकृत या मान्यता दी है। जो भी ग्रुप, पेज या अकाउंट खुद को हमारा 'आधिकारिक फैन क्लब' या 'अधिकृत कम्युनिटी' बताते हैं, वे पूरी तरह से अनौपचारिक और बिना अनुमति के हैं।"

बता दें कि जेसन संजय ने हाल ही में 'सिग्मा' नामक एक हीस्ट थ्रिलर फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है, जिसमें संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। अब यह 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Date & Time : 2026-10-30 09:40:04

Share:

Leave A Reviews

Related News