
तेंदूखेड़ा, देशबंधु। सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितंबर को सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से ‘मेरा सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से देश के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए अपने चित्रों और वक्तव्यों के जरिए ऐसे भारत की कल्पना सामने रखी, जिसमें विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को महत्व मिले। बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी मौलिक सोच और देश के प्रति उनकी भावनाएं दिखाई पड़ी।
कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक डॉ. प्रकाश जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पत्रकार राधाबल्लभ पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता गगन अग्रवाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुजीत दुबे तथा विद्यालय स्टाफ से वरिष्ठ शिक्षक संतोष शर्मा, शिक्षिका शांति पटेल, ऊषा शर्मा, अल्का सोनी, आदर्श श्रीवास्तव सहित स्टाफ मौजूद रहा।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के विचार और कल्पनाएं भविष्य के भारत की तस्वीर को समझने का माध्यम हैं। बचपन से ही बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सृजनात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Leave A Reviews