Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर : कंदवारी में महिला से झपटमारी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार


मैहर। थाना रामनगर पुलिस को झपटमारी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कंदवारी में महिला से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर और नकदी बरामद की गई है।

क्या है मामला

31 अगस्त 2026 को कंदवारी के पास एक महिला के गले से सोने की अद्धी और चांदी की पायल झपट ली गई थी। मामले में थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 423/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रामनगर थाना प्रभारी की टीम ने मुखबिर सूचना और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को ट्रेस किया। तीनों को ग्राम अरगट से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. दशरथ पिता हीरालाल वैस, उम्र 23 वर्ष
2. अमृतलाल कोल पिता जगदीश कोल, उम्र 25 वर्ष
3. सचिन सोनी पिता संतोष सोनी, उम्र 32 वर्ष
तीनों निवासी - ग्राम अरगट, थाना रामनगर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पल्सर मोटरसाइकिल से आकर उन्होंने महिला से झपटमारी की थी। न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर पुलिस ने उनके पास से सोने की अद्धी, चांदी की पायल और नकद राशि जप्त की है।

पुलिस घटना में प्रयुक्त बाइक और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Date & Time : 2026-09-22 14:15:52

Share:

Leave A Reviews

Related News