
नई दिल्ली. फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मोटोरोला जल्द ही अपनी नई सीरीज Razr 70 पेश करने वाला है. इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल Motorola Razr 70 Ultra (मॉडल नंबर XT2655-4) चाइनीज सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर स्पॉट किया गया है. लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन न केवल लुक्स में बल्कि परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में भी बड़े बदलावों के साथ आ रहा है.
दो बैटरी का अनूठा कॉम्बिनेशन
Razr 70 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल बैटरी सेटअप है. बेहतर वजन संतुलन और स्लिम डिजाइन के लिए इसमें 1125mAh और 3415mAh की दो अलग-अलग बैटरियां दी गई हैं. कुल 4,540mAh की यह बैटरी 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जो फोल्डेबल फोन्स के लिहाज से काफी तेज है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर की पावर
डिस्प्ले: फोन में 6.9-इंच की मुख्य OLED इनर स्क्रीन मिलेगी. साथ ही, बाहर की तरफ 4-इंच की बड़ी कवर डिस्प्ले दी गई है, जिससे यूजर्स को फोन बिना खोले कई काम करने की सुविधा मिलेगी.
प्रोसेसर: लिस्टिंग में क्लॉक स्पीड 4.32GHz तक बताई गई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा.
स्टोरेज: यह फोन 16GB रैम और 1TB तक के विशाल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा.
50MP सेल्फी कैमरा बदलेगा गेम
आमतौर पर फोल्डेबल फोन्स के फ्रंट कैमरे थोड़े कमजोर होते हैं, लेकिन मोटोरोला इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे रहा है. इसके अलावा, पीछे की तरफ भी 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो फोटोग्राफी के अनुभव को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा. सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
Leave A Reviews