Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

MP स्थापना दिवस: लाल परेड मैदान में मंत्रियों ने देखी कृषि विकास प्रदर्शनी


भोपाल। मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड मैदान में भव्य कृषि एवं उद्यानिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह कंषाना तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने 'विरासत से विकास के पथ पर सतत् कृषि विकास पथ' थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोनों मंत्रियों ने कृषि, उद्यानिकी और विज्ञान से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित आधुनिक यंत्रों, उन्नत कृषि पद्धतियों और नवीन तकनीकों के बारे में विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

नवाचार और आधुनिक तकनीक से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

प्रदर्शनी के दौरान दोनों मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में नित नए अनुसंधान और वैज्ञानिक नवाचारों का प्रसार ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रिप इरिगेशन, संरक्षित खेती और उन्नत बीजों के माध्यम से राज्य के किसानों को अधिक सक्षम और समृद्ध बनाया जा रहा है। किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण और खेती की लागत में कमी लाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि समृद्ध किसान ही खुशहाल मध्य प्रदेश की आधारशिला हैं।

कृषि समागम का आयोजन, किसानों के समग्र विकास के लिए ठोस रणनीति

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कृषि समागम का भी आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं और भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। मंत्रियों ने वैज्ञानिकों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रयोगशालाओं में तैयार होने वाले नवीन अनुसंधानों और तकनीकों को सीधे खेत-खलिहान तक पहुंचाया जाए, ताकि प्रदेश का हर किसान आधुनिक पद्धतियों से जुड़कर अपनी उत्पादकता और लाभ दोनों में वृद्धि कर सके।

Date & Time : 2026-11-03 13:24:46

Share:

Leave A Reviews

Related News